फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक के गिरते जलस्तर पर नहीं हो सकी सुनवाई

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुखना लेक के गिरते जलस्तर की समस्या को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान मामले में बेंच बदलने के चलते शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अब तक जस्टिस एके मित्तल की खंडपीठ कर रही थी। इसी बीच अचानक इसे जस्टिस एसएस सारौं की खंडपीठ के सामने लगा दिया गया। 

इससे पूर्व स्वत: संज्ञान याचिका की सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन की तरफ से पाइप लाइन के जरिए सुखना को पानी से भरने का निर्णय लिया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

याचिका अचानक पहुंची थी अलग बेंच के पास

कोर्ट - फोटो : file photo
इस निर्णय को चुनौती देते हुए जनहित याचिका हाईकोर्ट पहुंच गई थी। 

जस्टिस एसएस सारौं की खंडपीठ ने कहा था कि इस याचिका को चीफ जस्टिस के पास भेजा जाए, ताकि इसे उसी बेंच को रेफर किया जा सकेजो सुखना मामले की सुनवाई कर रही है। 

ऐसे में चीफ जस्टिस की मंजूरी के बाद दोनों याचिकाएं जस्टिस एके मित्तल की खंडपीठ के सामने सुनवाई के लिए पहुंचनी थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें