फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि की बेटी की कस्टडी के लिए फिर अर्जी डाली

Thu, 31 Oct 2013 09:55 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
गीतांजलि की बड़ी बेटी को उसके जन्मदिन पर प्यार देने के लिए ननिहाल पक्ष ने कस्टडी के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन


यह अर्जी सीजेएम भावना जैन की कोर्ट में दायर की गई है और इस पर 2 नवंबर को सुनवाई होगी। हालांकि, कस्टडी की अर्जी पहले जज अतुल मड़िया की कोर्ट में दी गई थी।

पिछले दिनों उनका निधन होने के बाद उनकी कोर्ट के केस अस्थाई तौर पर सीजेएम भावना जैन की कोर्ट में चल रहे हैं।
अर्जी के मुताबिक, गीतांजलि की बड़ी बेटी का छह नवंबर को जन्मदिन है। इसलिए छह, सात और आठ नवंबर तक के लिए उसे नाना-नानी को सौंपा जाए, ताकि उसके जन्मदिन पर उसे प्यार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहले भी ननिहाल पक्ष ने दोनों बेटियों की कस्टडी के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिस पर नाना-नानी को तीन घंटे के लिए बच्चियों से मिलाया गया था।

गौरतबल है कि गुड़गांव के पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग की पत्नी गीतांजलि की गुड़गांव में हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई के पास है और रवनीत गर्ग इस केस में आरोपी हैं। फिलहाल, रवनीत गर्ग जगाधरी में कार्यरत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें