फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिएटर फेस्टिवल आज, राणा रणबीर बनेंगे पाश

Sat, 16 Aug 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पंजाबी एक्टर राणा रणबीर आपको पंजाब के क्रांतिकारी कवि पाश के रंग में दिखेंगे। पंजाब कला भवन में सुचेतक रंगमंच द्वारा दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। 16 और 17 अगस्त को फेस्टिवल के अंतर्गत खेतां दा पुत्त और चिड़ी दी अंबर वल उड़ान का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल का आयोजन पंजाब संगीत नाटक अकादमी और चंडीगढ़ प्रशासन के डिपार्टमेंट आफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा किया जा रहा है। थिएटर आर्टिस्ट अनीता शब्दीश ने बताया कि खेतां दा पुत्त नाटक की स्क्रिप्ट राणा रणबीर ने लिखी है जबकि चिड़ी दी अंबर वल उड़ान की स्क्रिप्ट शब्दीश ने।

उन्होंने बताया कि चिड़ी दी अंबर वल उड़ान का यह 100वां शो होगा। इससे पहले इस नाटक के शो इंग्लैंड और कनाडा में खेले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह दोनों ही सोलो प्ले हैं। राणा रणबीर ने कहा कि विदेशों में शो करके उनको बेहद आनंद आया है।
विज्ञापन


अब तो रंगमंच में कम हैं आर्टिस्ट
फिल्मों और थिएटर से जुड़े प्रसिद्ध कलाकार राणा रणबीर ने कहा कि थिएटर को अब आर्टिस्ट ही नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लड़के तो फिर भी मिल जाते हैं पर लड़कियां रंगमंच से नहीं जुड़ती हैं। ऐसा नहीं है कि कोई फिल्मों में नहीं जाना चाहता है या फिर उसको कोई लगाव नहीं। हर कोई एकदिन में ही हीरो बनना चाहता है, जबकि ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें