फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाट्य सिर्फ कला नहीं बल्कि हमारे समाज का आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। थिएटर फॉर थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने शनिवार को विश्व जन रंग 2025 के तहत नुक्कड़ नाटक पांचवां वेद पेश किया। यह नाटक नाट्यशास्त्र पर आधारित है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा न्यू दिल्ली में चल रहे भारत रंग महोत्सव के तहत, इसका थीम एक रंग श्रेष्ठ रंग है। यह नुक्कड़ नाटक देश के हर कोने में करवाए जा रहे हैं। नाटक का निर्देशन सुदेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिये नाट्यशास्त्र के रचे जाने और उसके उद्देश्य के बारे में बताया गया। नाट्य सिर्फ कला नहीं बल्कि हमारे समाज का आईना है। नाट्य सारी कलाओं का सुमेल है, संगम है l नाट्य कला एक अद्भुत कला है। यह हमारे लिए उतनी ही जरूरी है, जितना हमारे जीने के लिए सांस लेना। इसलिए नाट्यशास्त्र को पांचवां वेद भी कहा जाता है।
नाटक में जो हम पाठ सुनते हैं वह ऋग्वेद से लिया गया। संगीत का आधार सामवेद है और यजुर्वेद से अभिनय और अथर्ववेद से रस लिया गया। इन चारों वेदों के अंगों को लेकर नाट्यशास्त्र की उत्पत्ति हुई। नाटक के द्वारा यह भी बताया कि कलाहीन समाज तो पशुओं का समाज होता है l
विज्ञापन

नाटक में भारत मुनि की भूमिका मनिंदर भट्टी ने निभाई। इसके अलावा हरविंदर सिंह, इशू, अमृतपाल सिंह, रविंदर सिंह, पंकज कुमार, अमनदीप सिंह, गौरव सिंह, खुशविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रिंस शर्मा, जैकी शर्मा, भूपिंदर कौर ने अभिनय किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें