फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्र का युवा देश की शान, मिलकर ही नशा-मुक्त समाज का कर सकते निर्माणः जेएस चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल जेएस चीमा ने रविवार को सुखना लेक के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हेल्थ रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।
एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ की ओर से ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग का सहयोग मिला। रन में 2500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए मेजर जनरल चीमा ने कहा कि राष्ट्र का युवा देश की शान है। उन्होंने युवाओं से फिटनेस और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। चीमा ने कहा कि मिलकर ही हम एक स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एचसीएस राधिका सिंह ने भी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


साइलेंस जोन की उड़ी धज्जियां
सुखना लेक और आसपास का एरिया साइलेंस जोन में आता है। ऐसे में वहां पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन इस कार्यक्रम में कई बड़े-बड़े स्पीकर लगाए गए थे और लाउड म्यूजिक चलाया गया। कुछ देर बाद आयोजकों को अहसास हो गया कि म्यूजिक बहुत ज्यादा लाउड है, उसे कम करने की कोशिश कई गई लेकिन ज्यादा स्पीकर होने की वजह से आवाज बहुत तेज रही। इसको लेकर वहां से गुजरने वाले कई लोगों ने आपत्ति जताई। कहा कि यहां ऐसे शो नहीं होने चाहिए, क्योंकि पास में ही बर्ड पार्क भी है।
विज्ञापन


जहां दौड़ रहे थे लोग, वहीं चल रही थीं बसें-कारें
कार्यक्रम के दौरान एक और अव्यवस्था देखने को मिली। जहां लोग दौड़ रहे थे, वहीं पर बस और कारें भी चल रही थीं। ट्रैफिक को रोकने या डायवर्ट करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी। परिणाम यह हुआ कि दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को कई बार वाहनों के बीच से निकलना पड़ा और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत रहना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस रास्ते पर दौड़ आयोजित की गई थी, वहां पहले से ही ट्रैफिक रोक देने का इंतजाम होना चाहिए था, ताकि प्रतिभागियों को किसी तरह की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें