चंडीगढ़। सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर से राहत सामग्री रवाना की गई। पंजाब में आई बाढ़ के कारण हालत बिगड़ गए हैं। वहां के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामग्री भेजी गई है। मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के प्रयास से सामग्री एकत्र की गई। गया। इनमें आटा, चावल, दाल, घी, चीनी, चाय पत्ती, तेल, गुड़, साबुन, मसाले, टूथब्रश, बिस्कुट, नमकीन, दवाएं, पानी की बोतलें, तिरपाल, सेनिटरी पैड, आचार, टिशू पेपर, वाशिंग पाउडर आदि समान मदद के तौर पर दिया। उन्होंने बताया कि आज पंजाब में मदद की जरूरत है। हम सबको बढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़ा होता है। आज हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनकी मदद के लिए तत्पर रहें।