फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला को बेसुध कर कानों की बालियां और 15 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोरीगेट बाजार में एक महिला से 15 हजार रुपये की नकदी और कानों की बालियां छीनकर तीन युवक फरार हो गए। घटना रविवार सुबह करीब पौने दस बजे की है। रामगढ़ की रहने वाली महिला मोनू वती हाउसिंग बोर्ड चौराहे से उतर कर मोरीगेट बाजार से होकर मसजिद की तरफ जा रही थीं। इसी बीच तीन युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीडि़ता के पति लाला राम ने बताया कि युवकों ने मोनू वती को कुछ सुंघाकर बेसुध कर दिया और हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 15 हजार रुपये थे। इसके साथ आधा तोले की कानों की बालियां उतार लीं। यह आसपास लगे कुछ दुकानों के सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस ने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। मोरीगेट बाजार और संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान प्रदीप बागरा ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें