फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: माता-पिता को दारू पिलाकर महिला ने पांच महीने के मासूम को किया अगवा, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा

Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपी महिला बच्चा चोरी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। वह पूरी योजना के साथ चंडीगढ़ आई थी और माता-पिता को शराब पिलाकर अपने मंसूबों को अंजाम दिया लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे का अपहरण कर उसे एक लाख रुपये में बेचने की तैयारी में जुटी महिला को 24 घंटे के भीतर पकड़कर चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जयपुर के गांव छतारा की रहने वाली संतरा देवी अपने पति और तीन बच्चों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस अड्डे पर रहकर गुब्बारे बेचती है। रविवार रात उसकी जानकार महिला पूजा (25) उससे मिलने आई। उसने पति-पत्नी के साथ मिलकर शराब पी।

दंपती जब शराब के नशे में धुत होकर सो गया तब पूजा उनके पांच महीने के बच्चे को लेकर चंपत हो गई। सुबह जब संतरा देवी उठी तो उसका पांच महीने का बच्चा गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उसने पूजा को फोन किया। पूजा ने बताया कि उसका बेटा उसके पास है और वह थोड़ी देर में आकर उसे दे जाएगी।
विज्ञापन


काफी इंतजार के बाद संतरा देवी ने दोबारा फोन किया तो पूजा का मोबाइल फोन बंद मिला। संतरा देवी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और पूजा की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि आरोपी पूजा लुधियाना में है। पुलिस टीम लुधियाना पहुंची तो पता चला कि पूजा लुधियाना से चंडीगढ़ पहुंच गई है। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने पूजा को मलोया के सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है महिला
पुलिस पूछताछ में पूजा ने बताया है कि उसे पता चला था कि लुधियाना के एक दंपती को एक बच्चे की जरूरत है। इसके लिए वह एक लाख रुपये तक देने को तैयार हैं। यह बात सुनकर वह चंडीगढ़ आ गई।

पूजा पहले से संतरा देवी को जानती थी। उसे पता था कि उसके तीन बच्चे हैं। वह पूरी योजना के साथ बस अड्डे पहुंची और बच्चे का अपहरण उसे ले गई। प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि पूजा चोरी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें