फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के छात्रों की आवाज में किसानों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्र संगठन सीनेट चुनाव की घोषणा को लेकर दूसरी बार आंदोलन करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पंजाब के किसान संगठन भी सेक्टर-43 में दिल्ली किसान आंदोलन की याद में एकत्र हो रहे हैं। इन दोनों आंदोलनों की गूंज अब आपस में मिलती दिख रही है। पीयू के छात्रों को लगातार किसान संगठनों का समर्थन मिल रहा है। पहले भी जब छात्रों ने यूनिवर्सिटी बंद कर आंदोलन किया था तो किसानों ने कैंपस में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था। इसी वजह से अब छात्र आंदोलन की आवाज में किसानों की गूंज भी साफ सुनाई पड़ रही है।
विज्ञापन

छात्रों और किसानों, दोनों की संभावित सक्रियता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा बढा़ते हुए जवानों को तैनात कर दिया है। पुलिस का फोकस पीयू कैंपस, सेक्टर-43 बस स्टैंड क्षेत्र और दोनों मोर्चों के बीच किसी भी तालमेल या टकराव को रोकना है। पीयू छात्र संगठनों की मांग है कि सीनेट चुनाव की तिथि घोषित की जाए लेकिन किसानों की मौजूदगी के कारण अब यह आंदोलन सिर्फ छात्रों का नहीं रहा। यह किसान संगठनों की आवाज और मुद्दों को भी अपने साथ जोड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें