चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार के किसानों के आंदोलन को देखते हुए शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किया है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों को अपनाने की अपील की है। रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन
कौन-कौन से रास्ते रहेंगे डायवर्ट
जन मार्ग : कजहेड़ी चौक (सेक्टर 42/43–52/53) से सेक्टर 42/43 स्मॉल चौक तक, आगे अटावा चौक (सेक्टर 35/36/42/43) की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे।