फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल के पेड़ भी अब लेंगे सांस, पेड़ों के आसपास से पेबर ब्लॉक हटाने का काम शुरू करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पेड़ भी अब सांस ले सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने एक टीम बनाकर काम शुरू कर दिया है। यह टीम प्रशासन के बागवानी विभाग की टीम के साथ मिलकर पेड़ों के चारों ओर लगे पेबर ब्लॉक देख रही है। जहां तीन फुट से कम जगह है वहां पेबर ब्लाक हटाया जा रहा है। दूसरी ओर, पेड़ों में ठोकी गई कीलों को भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सेक्टर-17 में निरीक्षण के दौरान कहा था कि पेड़ों के आसपास जितने भी पेबर या कंक्रीट है, उसे हटाया जाए। इसके बाद एक टीम बनाकर काम पर लगाई गई। यह टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है। जहां पेड़ों की जड़ों तक पेबर ब्लॉक या कील लगी मिल रही है, उसे हटा रहे हैं। बता दें कि पेड़ों की जड़ों पर पेबर ब्लॉक को लेकर शहर के पर्यावरणविद् भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें