फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: ट्राइसिटी में सर्दी का सितम जारी, सामान्य से चार डिग्री कम रहा पारा, रेड अलर्ट जारी

Sun, 21 Jan 2024 03:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
Chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में सर्दी का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं खिलने और दिनभर शीतलहर चलने से लोग बेहाल रहे। इसकी वजह से चंडीगढ़ का अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने रविवार के लिए सर्दी और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले पांच दिन तक हल्के बादल छाने का भी पूर्वानुमान है।

विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। लोग पूरे दिन धूप न निकलने से परेशान रहे। शीतलहर की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पंचकूला और मोहाली में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम रह सकता है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। मौसम साफ रहेगा लेकिन धूप निकलने की भी संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।



रविवार के लिए सर्दी और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले पांच दिन तक शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें