फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला कर लूट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करने वाले नेपाली युवक को चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले तीनों आरोपियों को अपराध शाखा ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मनीमाजरा स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी सूरज (19), गोविंद (21), और सवेज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और पीड़ित से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार रात को साइकिल सवार से लूट करने वाले फिर से वारदात करने की फिराक में मनीमाजरा में घूम रहे हैं। इसके बाद नीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ शिवालिक गार्डन की पार्किंग से तीनों को दबोच लिया।
सेक्टर-35 निवासी मोहन कामू सेक्टर-26 के एक रेस्टोरेंट में काम करता है। सोमवार देर रात करीब ढाई बजे वह काम खत्म कर साइकिल पर घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-19/27/20/30 के चौक के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए उसे लूटने के इरादे से रोक लिया। वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा लेकिन एक आरोपी ने चाकू से वार किया और जेब से फोन निकालकर अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया, वहीं घायल को इलाज के लिए सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें