फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेना की ताकत... डॉग शो की फुर्ती ने विद्यार्थियों में जगाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सेना के पराक्रम और शौर्य से गूंज ने विद्यार्थियों में देशभक्ति का संचार कर दिया। एक तरफ भारतीय सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी में युवा रोमांचित हो रहे थे तो दूसरी तरफ डॉग शो ने अपनी फूर्ति और छलांग से सबको आश्चर्यचकित कर दिया। दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक उत्सव कवच 3.0: रणनीति का रंगमंच की वीरवार को पीयू शानदार आगाज हुआ। यह आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज (डीडीएनएसएस) की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वीसी प्रो. रेनू विग मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मेजर जनरल भारत मेहतानी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. जसकरण सिंह वड़ैच ने सभी मेहमानों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वेस्टर्न कमांड चंडीमंदिर की ओर से सैन्य उपकरणों और हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें इन्फैंट्री बटालियन के हथियार दिखाए गए। वहीं एनसीसी की 1 चंडीगढ़ गर्ल बटालियन और 2 चंडीगढ़ ब्वॉयज बटालियन ने ऑपरेशन सिंदूर का शानदार मॉडल पेश किया। इसके अलावा 1 चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन और 1 चंडीगढ़ नेवल यूनिट ने विमान और जहाजों के मॉडल प्रदर्शित किए, जिन्हें देखने के लिए छात्रों और आम लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें