मनीमाजरा। जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एवं एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स का प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन सुरमुख सिंह के नेतृत्व में वीरवार को भाजपा, हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें डेली वेज कर्मचारियों की नियमितीकरण, ट्यूबवेल ऑपरेटरों के लिए रिलीवर व्यवस्था, हेड माली के रिक्त पद भरना, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन और शिक्षा विभाग के चौकीदारों के 8 घंटे ड्यूटी लागू करना शामिल था। संजय टंडन ने सभी मांगों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया और शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से बैठक कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरमुख सिंह के साथ जॉइंट एक्शन कमेटी की पूरी टीम उपस्थित रही।