फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नवरात्र का रंग, भक्ति का संग कन्या पूजन के बाद डांडिया की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रामायण के भोग से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन कर माता की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

कन्या पूजन के दौरान प्रत्येक कन्या को पाठ्य सामग्री और 151 रुपये दक्षिणा के रूप में दिए गए। इसके बाद ब्रह्मभोज और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर परिसर में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं और उत्साह के साथ डांडिया खेला। पूरे दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें