फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक को पगड़ी से बांध नौकर ने चुराई नकदी व दो मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित एक मकान में एक नौकर बुजुर्ग मालिक को पगड़ी से बांधकर जबरन 15 हजार रुपये और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने नौकर जसबीर सिंह के खिलाफ आईपीसी 342 और 382 के तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. शिवशंकर पाठक (74) ने बताया कि वह और उनके बड़े भाई ओमप्रकाश (78) व उनकी पत्नी शीला सेक्टर-35 स्थित मकान नंबर 3586 में रहते हैं। बड़े भाई ओमप्रकाश शारीरिक तौर पर ठीक नहीं हैं। इस वजह से उनकी देखभाल के लिए काफी दिन से जसबीर सिंह नामक नौकर रखा है, जोकि मकान की ऊपरी मंजिल में रहता है। जसबीर कुछ दिनों से अपना कमरा खाली करने को कह रहा था। यह पता करने के लिए बुधवार सुबह करीब 10 बजे जसबीर के कमरे में गए। इस दौरान जसबीर को अपना सामान चेक करवाने को कहा तो वह बहस करने लगा।
आरोप है कि जसबीर ने शिकायतकर्ता शिवशंकर को पगड़ी से बांध दिया। इसके बाद वह जबरन उनकी जेब से 15 हजार रुपये व कमरे में रखे दो मोबाइल लेकर फरार हो गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब आरोपी को दबोचने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें