फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्रेन मार्केट की सड़कों को मिलेगी नई चमक, ड्रेनेज जाम की समस्या भी होगी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के ग्रेन मार्केट की जर्जर सड़कों की जल्द ही रिकॉरपेटिंग की जाएगी। इसके साथ ही बार-बार जाम होने वाली ड्रेनेज व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 1.94 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है जिससे सड़कें बेहतर होंगी और जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने ग्रेन मार्केट का दौरा कर अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके साथ जन स्वास्थ्य शाखा के कार्यकारी अभियंता और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर ने कार्यकारी अभियंता (जन स्वास्थ्य) को स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। वर्तमान में यहां भूमिगत स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन प्रणाली कार्यरत है जो सड़कों, गलियों और निरीक्षण कक्षों से जुड़ी हुई है। कूड़ा-कचरा, सब्जियों के अवशेष, बारिश के दौरान जमा होने वाली गाद तथा खाद्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले चिकनाई युक्त पदार्थों के कारण पाइप लाइन बार-बार जाम हो जाती है। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है और बाजार में परेशानी बढ़ जाती है।
ऐसे दूर होगी जाम की समस्या
इसका समाधान करने के लिए सड़कों के किनारों और अन्य क्षेत्रों की परिधि में आरसीसी कवर युक्त खुली नालियों के निर्माण का प्रस्ताव है। इन नालियों को नगर निगम की स्टॉर्म वाटर लाइन से जोड़ने से पूर्व उपयुक्त स्थानों पर कलेक्टिंग पिट्स भी बनाए जाएंगे। प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए सड़कों की ढलान इन नालियों की ओर रखी जाएगी। यह प्रणाली सफाई एवं रखरखाव को सरल बनाएगी तथा नालियों में आने वाला ठोस कचरा नगर निगम की ड्रेनेज प्रणाली में जाने के बजाय कलेक्टिंग पिट्स में ही एकत्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें