चंडीगढ़। पंजाब के गवर्नर के एडीसी और स्क्वाड्रन लीडर गौरव मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे पारिवारिक कारण और माता-पिता की देखभाल करने की बात कही है। बताया जाता है कि इस्तीफा देने के बाद वह पंजाब स्थित एक रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी में एक बड़ी नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि उनको आधिकारिक तौर पर 16 मई को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। गौरव मलिक अगस्त 2024 में असम से पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के साथ एडीसी के रूप में आए थे।