फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बरसात खत्म...अब फिर बढ़ेगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। वीरवार से फिर गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। बुधवार सुबह करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई। बारिश के बाद आसमान इतना साफ हो गया कि मटका चौक से शिवालिक की पहाड़ियां नजर आने लगीं। लोग इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते भी नजर आए।बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मई महीने में फरवरी का एहसास हो रहा है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे बारिश शुरू हो गई जो करीब डेढ़ घंटे चली। बारिश की वजह से शहर के तापमान में भी काफी कमी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 48 घंटे में शहर में 14.2 एमएम बारिश हुई है। सिर्फ बुधवार को ही सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे के बीच 9.4 एमएम पानी गिरा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। इस सीजन में एक मार्च से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 118.2 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 237 फीसदी ज्यादा है। वीरवार को दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें