राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एयरफोर्स स्टेशन अंबाला 7 विंग में 10 नवंबर को होने वाले कलर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आएंगे।
इसे लेकर जहां एयरफोर्स व आर्मी की लोकल अथॉरिटी सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने में जुटी हुई है, वहीं इन सारी व्यवस्थाओं से अलग इस कार्यक्रम में एक बड़ी टेंशन राष्ट्रपति की सेहत भी रहेगी।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर भी एक पूरा अमला काम करेगा और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अमला तय करेगा कि राष्ट्रपति कब आएंगें, कितनी देर रुकेंगे, कितनी देर खड़े रहेंगे और कितनी देर बोलेंगे?
राष्ट्रपति के हृदय में डला है स्टंट
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
एयरफोर्स अथॉरिटी के एक अफसर ने बताया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का पैनल ही राष्ट्रपति का अंबाला में ठहराव भी तय करेगा। यही पैनल कार्यक्रम से पहले राष्ट्रपति की तबीयत को पूरी तरह से जांचेगा और यदि उनकी तबीयत में थोड़ी सी भी गड़बड़ी महसूस की गई, तो राष्ट्रपति को विशेष विमान से एक दिन पहले अंबाला लेकर आया जाएगा।
यानी एयरफोर्स स्टेशन में कलर प्रेजेंटेशन 10 नवंबर की है, तो सेहत गड़बड़ी की स्थिति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 नवंबर शाम को ही विशेष विमान से अंबाला पहुंचेंगे और उन्हे यहां आर्मी व एयरफोर्स की निगरानी में सैन्य क्षेत्र में ठहराया जाएगा।
राष्ट्रपति के हृदय में डला है स्टंट
एक सीनियर अफसर ने बताया कि वैसे तो राष्ट्रपति की टीम में सुपर स्पेशलिस्ट रहेंगे। लेकिन विशेष तौर पर एक सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता के लिए लोकल अथॉरिटी के निर्देश पर पीजीआई रोहतक के डायरेक्टर प्रिंसिपल को पत्र भेजा गया है। सीनियर अफसर के अनुसार कुछ माह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हृदय में स्टंट डाला गया है, इसलिए वे हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष निगरानी में रहेंगे।