हॉकी स्टार सरदारा सिंह ने कहा पकिस्तान की करतूतों का जवाब हमने बड़े कूल माइंड से दिया और उन्हें हराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलते हुए दबाव रहता है।
लेकिन उन्हें हराना भी अच्छा लगता है। वह शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान द ग्रेट खली व बॉक्सिंग खिलाड़ी मनोज भी शामिल रहे। ऐसे में द ग्रेट खली ने हरियाणा में खेलों का महाकुंभ में कराने की मांग की और कहा कि खेलों के माध्यम से नौजवान पीढ़ी को नशे आदि गलत कामों से भी दूर रखा जा सकता है।