फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: काव्य संग्रह मैं सागर खारा तुम नदी मीठी का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 27 के प्रेस क्लब में रविवार को डॉ. राजेंद्र धवन की काव्य संग्रह मैं सागर खर तुम नदी मीठी का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डाॅ. धवन की रचनाएं बेहद सरल शब्दों में गहरे भाव रचती है उन्होंने कहा कि धवन की कविता बेहद सरल शब्दों में गहरी भाव रचती है। उनकी कविता मनुष्य के भीतर उतर जाती है, और उसे सोचने पर विवश करती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेश कौशल ने कहा कि साहित्य केवल देखा–सुना नहीं जाता, वह आत्मा से जीया जाता है। धवन की लेखनी इस जीए हुए जीवन की प्रतिध्वनि है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लेखिका एवं फिल्म निर्देशक निशा लूथरा ने काव्य-संग्रह को आज के समय की भावनात्मक आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मानवीय रिश्तों की पारदर्शिता और संवेदना को सशक्त स्वर देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप राठौर ने किया। पुस्तक समीक्षा एवं काव्य पाठ सत्र में डॉ. अश्वनी शांडिल्य, शशिधर पुरोहित, डॉ. रेखा मित्तल, बबीता कपूर और पायल भंडारी ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को साहित्यिक रस से भर दिया।

डॉ. राजेंद्र धवन ने सभी अतिथियों और उपस्थित साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. राजेंद्र धवन ने कहा कि सागर का खारापन और नदी की मिठास ये दोनों जीवन के सत्य हैं। यह संग्रह इन्हीं अनुभूतियों को शब्द देने का प्रयास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें