मनीमाजरा। शहीदी दिवस पर 25 दिसंबर को मॉडर्न कांप्लेक्स कैटेगरी चार के प्रधान तलविंदर सिंह ने संगत के लिए नि:शुल्क बस सेवा से सैकड़ों श्रद्धालुओं को श्री फतेहगढ़ साहिब के पवित्र दर्शन कराए। इस पहल के माध्यम से श्रद्धालुओं को साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान शहादत को नमन करने का अवसर मिला।
संगत ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेककर अरदास की और गुरुओं की महान कुर्बानियों को स्मरण किया। यह यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने संगत को गुरुओं की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी।