चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर 326 से एसी यूनिट में लगे तांबे के तार और तांबे के पाइप चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कॉलोनी नंबर-4 निवासी शुभम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जीरकपुर के बलटाना निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक जुलाई की रात उनके प्लॉट में लगे एसी यूनिट से किसी ने तांबे के पाइप और तार चोरी कर लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचानकर उसे गिरफ्तार कर लिया।