फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण की रफ्तार सुस्त, स्वास्थ्य विभाग ने चार केंद्रों को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में काफी मशक्कत के बाद वयस्कों का लक्ष्य पूरा किया गया है। अब अभियान के अगले चरण में भी लाभार्थियों की सुस्ती के कारण स्वास्थ्य विभाग केंद्रों को धीरे धीरे बंद करने लगा है। 15 से 18 साल के बच्चों व प्रिकॉशन डोज के लाभार्थियों की धीमी रफ्तार के कारण चार केंद्रों से कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है। वहां तैनात एएनएम और डाटा एंटी ऑपरेटरों को कहा गया है कि उन केंद्रों का परिणाम शून्य है, इसलिए उन्हें बंद किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लाभार्थियों की कम संख्या होने के कारण वहीं टीके का नुकसान ज्यादा हो रहा है। इसके साथ ही वहां तैनात कर्मचारी भी अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वहां टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टीकाकरण अभियान के तहत 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया गया है। वहीं प्रिकॉशन डोज के अभियान की शुरुआत 10 जनवरी से की गई थी। स्कूल में टीकाकरण को अनिवार्य करने के आदेश से शुरुआती दौर में तो काफी संख्या में बच्चों ने टीका लगवाया, लेकिन धीरे धीरे इसमें भी निराशाजनक परिणाम सामने आने लगे। वहीं प्रिकॉशन डोज लेने में स्वास्थ्यकर्मी व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का परिणाम बेहद निराशाजनक बना हुआ है। वहीं बुजुर्ग व बीमार लोग तय लक्ष्य को पूरा करने के करीब हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
इन केंद्रों से वापस बुलाए कर्मचारी
केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-32
आईटीबीपी बहलाना
विकास नगर मौलीजागरां
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर- 33
इनसेट
प्रिकॉशन डोज की रफ्तार पड़ी सुस्त
स्वास्थ्यकर्मी- 13.40 प्रतिशत
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी- 20.5 प्रतिशत
60 साल से ज्यादा उम्र वाले व बीमार- 97.56 प्रतिशत
इनसेट-
15 से 18 साल वाले बच्चों में भी सुस्ती
पहली डोज लगवा चुके बच्चों की संख्या- 81.69 प्रतिशत
दूसरी डोज लगवा चुके बच्चों की संख्या- 35.20 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें