फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंगार सिनेमा ब्लास्ट केस में वांटेड खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर गिरफ्तार, ऐसे पकड़ा

Wed, 25 Apr 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरदीप निज्जर
विज्ञापन
टारगेट किलिंग और शिंगार सिनेमा ब्लास्ट केस में वांटेड खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब में आतंकवाद को फिर से हवा देने की कोशिश कर रहे खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई करते हुए कनाडा सरकार ने मंगलवार को निज्जर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि हरदीप का नाम उस सूची में भी था, जो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फरवरी माह के दौरान भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में किए गए हस्तक्षेप के बाद कनाडा सरकार ने यह कार्रवाई की है।

हरदीप पर पटियाला, नूरपुरबेदी और लुधियाना में कई केस दर्ज हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो को जो सूची सौंपी थी उसमें हरदीप निज्जर के अलावा मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह पीत और गुरजिंदर सिंह पन्नू समेत आठ खालिस्तान समर्थकों के नाम थे।
विज्ञापन


इनमें कनाडा के सरे में बसे मलकीत सिंह पर हथियार सप्लाई करने का आरोप है जबकि गुरजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह और गुरजिंदर सिंह पन्नू पर हत्याएं करवाने के लिए फंड और हथियार सप्लाई करने का आरोप है।
Trending Videos

शिंगार सिनेमा बम कांड में है वांटेड

हरदीप निज्जर
कनाडा के सरे में ही रह रहा हरदीप निज्जर खालिस्तानी टाइगर फोर्स का सदस्य है और लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम कांड में वांछित है। उस पर अलग-अलग गुटों को पैसे जुटाने का भी आरोप है। हरदीप निज्जर पर 21 अप्रैल, 2010 को पटियाला स्थित सत्यनारायण मंदिर के निकट बम धमाका करने के आरोप में पटियाला पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इस मामले में सभी स्थानीय आरोपी तो पकड़े गए थे लेकिन इंग्लैंड में बसा परमजीत सिंह पम्मा अब तक पकड़ा नहीं जा सका। दूसरी ओर, इस मामले में हरदीप निज्जर के प्रत्यर्पण के लिए पटियाला पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया था।

हरदीप निज्जर पर एक अन्य केस नूरपुर बेदी पुलिस स्टेशन में 14 दिसंबर, 2015 को हिंदू नेताओं की हत्या के प्रयास का दर्ज हुआ। इसके अलावा लुधियाना रूरल पुलिस ने भी अवैध रूप से हथियार रखने और हिंदू नेताओं की हत्या के लिए मनदीप धालीवाल को फंडिंग करने के आरोप में हरदीप निज्जर पर केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पंजाब में टारगेट किलिंग में भी अहम भूमिका

हरदीप निज्जर
एनआईए ने 5 हिंदू नेताओं समेत लुधियाना में मारे गए आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या में भी आतंकी निज्जर की भूमिका पाई थी।

1995 से पहले जालंधर में दूध बेचता था निज्जर
जालंधर के गांव भार सिंह वाला निवासी हरदीप सिंह निज्जर (37) 1995 से पहले गांव में दूध बेचता था। मगर पंजाब में आतंकी लहर से जुड़कर वह कनाडा भाग गया और वहां के शहर सर्रे में रहकर आईएसआई की मदद से पाक बेस्ड आतंकी संगठनों की मदद से खालिस्तान टाइगर फोर्स बना ली। 2005 से वह एक्टिव हुआ।

इन मामलों में थी तलाश
14 अक्टूबर 2007: लुधियाना के शिंगार सिनेमा में हुए ब्लास्ट में भी शामिल। इसमें 6 लोग मारे गए थे।
21 अप्रैल 2010: राष्ट्रीय सिख संगत के नेता रुल्दा सिंह की हत्या की प्लानिंग में भी हरदीप का बड़ा हाथ रहा।
13 फरवरी 2015: नूरपुरबेदी में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग के लिए कनाडा से आतंकी मॉड्यूल खड़ा किया।
24 मई 2016: लुधियाना में हिंदू नेताओं की किलिंग में एक एफआईआर। इसकी फंडिंग भी निज्जर ने की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें