फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने रखा एसी बस स्टैंड का नींव पत्थर, जानें क्या होंगी खूबी

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
harsimrat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को 45 करोड़ की लागत से बनने वाले नए एसी बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस उक्त बस स्टैंड से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट व्यापार के लिए रखी गई सात एकड़ जमीन विभिन्न कंपनियों को दुकानें खोलने के लिए दी जाएंगी। इस बस स्टैंड पर 40 बस और 10 टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे। 

साथ एसी बसों के लिए अलग काउंटर होंगे। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में करीब एक हजार यात्रियों के बैठने का प्रबंध होगा। बठिंडा बरनाला बाईपास के पास बनने वाले विश्व स्तरीय बस स्टैंड का नींव पत्थर रखने के बाद शहरी विधायक सरूप चंद सिंगला ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बस स्टैंड बठिंडा नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से 17 एकड़ में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर 40 बस और 10 टिकट काउंटर स्थापित होंगे

हरसिमरत कौर बादल - फोटो : अमर उजाला
दो एकड़ के क्षेत्र में वर्कशॉप बनाई जाएगी और 8 एकड़ में बस स्टैंड व 7 एकड़ जगह व्यापारिक गतिविधियों के लिए होंगी। उन्होंने बताया कि 200 कारों और  दो पहिया वाहन की सर्मथा वाली पार्किंग भी बनाई जाएगी। 

यह बस स्टैंड यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसकी इमारत की खासियत यह रहेगी कि यात्रियों के बसों पर चढ़ने और उतरने की जगह बाकी के ट्रैफिक से अलग होगी। 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने नहर पर बनने वाले नए पुल का नींव पत्थर रखा। इससे बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे से आने वाला ट्रैफिक शहर में आसानी से दाखिल हो सकेगा। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दयाल दास सोढी उपस्थित थे ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें