मनीमाजरा। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर एवं अतिक्रमण विभाग के इंचार्ज हिमांशु गुप्ता को आखिरकार खुद सड़कों पर उतरकर मनीमाजरा की सड़कें, चौराहे और फुटपाथ खाली करवाने पड़े। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त, मनीमाजरा थाना प्रभारी मनिंदर सिंह तथा पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रशासन और नगर निगम पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला और देर रात करीब 11 बजे तक मनीमाजरा की सड़कों पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान पुलिस की मौजूदगी में कई स्थानों से रेहड़ियां हटाई गईं और वेंडरों को निर्धारित स्थानों पर ही कारोबार करने की चेतावनी दी गई।