फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाईकोर्ट ने कारोबारी व भाजपा नेता रंजीत सिंह गिल की याचिकाएं कीं खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी और भाजपा नेता रंजीत सिंह गिल द्वारा गिरफ्तारी से पहले अग्रिम नोटिस दिए जाने और पूछताछ के लिए बुलाए जाने के लिए जारी नोटिसों को रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
गिल ने दलील दी थी कि उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि वह पहले शिअद से जुड़े थे और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए जिसके बाद पंजाब सरकार की दबाव वाली कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस ब्यूरो और एसआईटी उन्हें एनडीपीएस केस और भ्रष्टाचार मामले में झूठा फंसा रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया कि गिल का नाम सीधे तौर पर दर्ज में नहीं है, लेकिन जांच में यह सामने आया कि मुख्य आरोपी बिक्रम सिंह मजीठिया से उनके करीबी संबंध हैं और उनकी कंपनी गिलको में अवैध धन निवेशित हुआ। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया ने कहा कि वर्तमान में गिल न तो किसी एफआईआर में नामजद आरोपी हैं और न ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है। अदालत ने स्पष्ट किया कि उन्हें अग्रिम रूप से गिरफ्तारी से सुरक्षा देना कानून के विपरीत होगा, क्योंकि ऐसा आदेश जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर अनुचित अंकुश लगाएगा। यदि भविष्य में उन्हें आरोपी बनाया जाता है या गिरफ्तारी का खतरा होता है तो उन्हें नियमित कानूनी उपाय जैसे अग्रिम जमानत लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें