पंजाब एटक के प्रधान बंत सिंह बराड़ ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार को आरएसएस रिमोट कंट्रोल के साथ चला रहा है। आरएसएस देश में शिक्षा का भगवाकरण कर रहा है, अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहरीला प्रचार करके नफरत फैला रहा है और देश को जम्हूरी ढांचे को खतरा पैदा कर रहा है।
इस मौके पर बराड़ ने मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों को जमकर कोसा। वह पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन संबंधित एटक के डेलीगेट इजलास को संबोधित कर रहे थे। इस इजलास में पीआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
महासचिव निर्मल सिंह धालीवाल ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि लेबर कानूनों को खत्म किया जा रहा है। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर कर्मचारियों के हितों का हनन हो रहा है।