फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कचरा गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, घंटों लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बिशनपुरा के डंपिंग ग्राउंड के पास शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित कचरा गाड़ी सड़क किनारे खेत में जा पलटी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत और दो जेसीबी मशीनों की मदद के बाद गाड़ी को बाहर निकाला जा सका। शनिवार दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद की एक कचरा गाड़ी कचरा लेकर बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी डंपिंग ग्राउंड के समीप पहुँची, सामने से एक कार आ गई। सड़क संकरी होने के कारण कचरा गाड़ी के चालक कमल ने कार को रास्ता देने के लिए गाड़ी को थोड़ा किनारे किया। इसी दौरान कच्ची पटरी होने की वजह से टायर धंस गए और कचरा भरी भारी-भरकम गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खेत में जा उतरी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गाड़ी पूरी तरह कचरे से भरी हुई थी। वजन के कारण उसे निकालना सामान्य वाहन के बस की बात नहीं थी। सूचना मिलते ही डंपिंग ग्राउंड से कचरा उठाने वाली दो जेसीबी मौके पर बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद जंजीरों के सहारे गाड़ी को खींचकर वापस सड़क पर लाया गया। चालक कमल ने बताया कि साइड में खड़ी एक अन्य गाड़ी से बचने के प्रयास में यह हादसा हुआ। कचरा गाड़ी के फंसने और फिर उसे निकालने के लिए किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। शनिवार का दिन होने के कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक था। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें