फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक गांजा और अफीम सहित गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति को 14 ग्राम हेरोइन, 252 ग्राम अफीम और 1 किलो 994 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीआईए स्टाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी मोतिया ग्रुप, कुराली स्लिप रोड के पास पहुंची, तो एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर नजर आया। उसकी पिछली नंबर प्लेट मुड़ी थी। उसकी तलाशी ली गई, तो एक्टिवा की डिक्की से हेरोइन, अफीम और गांजा बरामद हुआ। सीआईए स्टाफ के एसआई हरभेज सिंह ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ अमन निवासी वार्ड नंबर 13, बंगाला बस्ती, कुराली के तौर पर हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें