फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार से चर्चा के बाद तय होगा मिनी कोविड केयर केंद्रों का भविष्य: यशपाल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
केस घटने पर चार मिनी कोविड केयर केंद्र बंद
विज्ञापन

सबहेड
स्वास्थ्य सचिव बोले-प्रशासक के सलाहकार से चर्चा के बाद तय होगा इन केंद्रों का भविष्य
फिलहाल एक है संचालित, तीसरी लहर से निपटने के लिए शुरू किए थे 5 केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने पर यूटी प्रशासन ने चार मिनी कोविड केयर केंद्रों को फिलहाल बंद कर दिया है। अब ये केंद्र हमेशा के लिए बंद कर दिए जाएंगे या इन्हें किसी अन्य लहर के खतरे को देखते हुए सुरक्षित रखा जाएगा? इस सवाल पर स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल से चर्चा करेंगे और उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
शहर में कोरोना के नए मामलों में काफी ज्यादा कमी आ गई है इस वजह से एक मिनी कोविड केयर केंद्र को छोड़, बाकी सभी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। वर्तमान में सेक्टर-34 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया गया मिनी कोविड केयर केंद्र ही खुला है। इस केंद्र को कंधारी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मिनी कोविड केयर केंद्र बनाए गए थे। जब दूसरी लहर का खतरा कम हुआ तो इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना जताई गई। इस खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी केंद्रों को अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया और यह तय हुआ कि अगर शहर में तीसरी लहर आती है, तो इन केंद्रों को दोबारा खोला जाएगा। जनवरी माह के शुरुआत में शहर में तीसरी लहर ने दस्तक दी, जिसके बाद पांच केंद्रों को दोबारा सक्रिय किया गया। अब किसी लहर का खतरा भी टल गया है। ऐसे में इन केंद्रों का भविष्य क्या होगा, इसको लेकर केंद्रों के संचालकों के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, भविष्य में चौथी लहर की संभावना रहेगी या नहीं, इसके आधार पर ही इन केंद्रों के भविष्य का फैसला होगा। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी इस संबंध में आने वाले दिनों में एक बैठक करेंगे और उसके बाद तय होगा कि केंद्र फिर अस्थाई रूप से बंद किए जाएं या इन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। गौरतलब है कि शहर में कोरोना की चपेट में आए लोगों को बचाने में मिनी कोविड केयर केंद्र का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें