फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के आंकड़े खुद प्रदेश की बदहाली की गवाही दे रहे हैं: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में 4.25 लाख बीपीएल लाभार्थियों के बढ़ने पर इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा, भाजपा सरकार के आंकड़े खुद प्रदेश की बदहाली की गवाही दे रहे हैं कि प्रदेश में भुखमरी, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े भी बेहद तीव्र गति से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में आज के दिन कुल जनसंख्या 2.80 करोड़ में से 2.11 करोड़ लोग बीपीएल लाभार्थी हैं जो कि कुल आबादी का 75 प्रतिशत बनता है। अकेले पिछले तीन साल में लगभग एक करोड़ लोग बीपीएल लाभार्थी बने हैं।
विज्ञापन

कहा, जहां बीपीएल लाभार्थी लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, भाजपा सरकार उन्हीं लोगों पर और अधिक टैक्स लगा कर उन्हें मार रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में प्रॉपर्टी पर 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ा दिया है, जिसकी मार भी प्रदेश के इन्हीं लोगों पर पड़ी है और अब प्रॉपर्टी खरीदने पर ज्यादा स्टांप ड्यूटी देनी पड़ रही है। दूसरा प्रदेश के इन्ही लोगों के जो भी नगर पालिका की सीमा में मकान हैं। उन पर ईडीसी 20 प्रतिशत बढ़ा दी है, जिसके कारण जो ईडीसी चार्ज पहले दे रहे थे। अब उसके अलावा हजारों रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें