फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सो रहा था नीचे, तीसरी मंजिल से गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 में चोरों ने एक मकान से लाखों के जेवरात पर हाथ कर दिया। आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब परिवार घर में सो रहा था। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव चौधरी ने बताया कि वह सेक्टर-30 में परिवार समेत रहते हैं। घर की तीसरी मंजिल पर कोई नहीं रहता। केवल उनका बेटा ही तीसरी मंजिल स्थित कमरे में पढ़ने जाता है। पहले उनका भाई वहां पर रहता था लेकिन अब वह विदेश में रहता है। बीते शनिवार रात घर के पीछे की तरफ से उनकी तीसरी मंजिल से चोर अलमारी के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने दो सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी किया है। वारदात के दौरान उनका परिवार नीचे सो रहा था लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नही लग पाई। चोरी का पता उस वक्त लगा जब उनका बेटा पढ़ने के लिए कमरे में गया। कमरे का सारा सामान बिखरा देख उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें