फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का असर: चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन रद्द, कई रहीं लेट

Sat, 17 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
धुंध और कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था लचर हो गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आने और जाने वाली करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं। वहीं शाम 5.10 बजे चंडीगढ़ से अमृतसर जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


लेट होने वाली ट्रेनों में ऊंचाहार एक्सप्रेक्स निर्धारित समय से 7 घंटे 18 मिनट लेट रही। ट्रेन का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 9:25 बजे था, जबकि ट्रेन शाम 4:43 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। ऊंचाहार एक्सप्रेस के अलावा लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से 4 घंटे 42 मिनट देरी से, अमृतसर-लाल कुंआ एक्सप्रेस एक घंटे 13 मिनट की देरी से, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटा 35 मिनट की देरी से, कालका मेल सुपरफास्ट निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें