फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के मोती महल के बाहर हुए हमले में 36 नामजद, तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल के बाहर शुक्रवार को कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे स्टूडेंट्स के आजाद ग्रुप पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 36 युवकों को नामजद किया है। इनमें से आठ के खिलाफ नाम के साथ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 28 अज्ञात व्यक्ति हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह हमला आजाद ग्रुप को कांग्रेस ज्वाइन करने से रोकने के लिए किया गया था। हमला करने के आरोप पंजाब स्टूडेंट फेडरेशन पर लगे हैं।  संबंधित सिविल लाइन थाना इंचार्ज जीएस सिकंद ने बताया कि हमले मामले में पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ जोई, राजन, पारस, अमन, कालू, अजय निवासी धीरू नगर पटियाला, हैपी खरोड़ निवासी सिद्धूवाल, जतिंदर सिंह निवासी आलोवाल को नाम के साथ हत्या की कोशिश, किडपेनिंग, लड़ाई झगड़े और धमकियां देने के आरोप में नामजद किया है, जबकि 28 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। 

यह पर्चा स्टूडेंट प्रिंस निवासी कौली के बयान पर दर्ज हुआ है, जिसे आरोपियों ने किडनेप करके बुरी तरह से उसके साथ मारपीट करके गंभीर घायल कर दिया था। 
सिकंद ने बताया कि तीन आरोपियों राजन निवासी न्यू ऋषि कालोनी पटियाला, कालू उर्फ हरीश कुमार, अजय उर्फ बाली निवासी धीरू नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है। एक व्हीकल टाटा ऐस को रिकवर कर लिया गया है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें