फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा जमीन की नपाई के लिए आज मौके पर जाएगी निगम और प्रशासन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-6 की जमीन की नपाई और जांच के लिए मंगलवार को नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचेगी। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। सूत्रों के अनुसार, जमीन पर कुछ लोगों के कब्जे और पैमाइश में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए दोनों विभागों के अधिकारी अब स्थल का मुआयना करेंगे।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि टीमों की रिपोर्ट मिलने के बाद निगम की गठित समिति बैठक करेगी और पूरा प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा। नगर निगम मनीमाजरा में 7.7 एकड़ जमीन बेचकर हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करना चाहता है जिसकी अनुमानित कीमत 796 करोड़ रुपये है। निगम का कहना है कि अगर यह जमीन बिक जाती है तो आर्थिक संकट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विपक्ष का कहना है कि मौके पर करीब 21 एकड़ जमीन है और बिल्डर को अधिकांश हिस्सा फ्री में देने की योजना बनाई जा रही है। इसी को लेकर सदन में हंगामा हुआ था और कुछ पार्षदों को बाहर तक कर दिया गया था। कांग्रेस पार्षद अमनदीप पाटिल ने तो इस मामले में सीबीआई जांच की मांग तक कर दी थी। अब समिति की निगरानी में दोबारा नपाई और दस्तावेजी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें