फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन ठेके रहेंगे बंद, होटलों में भी नहीं छलकेंगे जाम

Thu, 19 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
वाइन, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चलते दो फरवरी शाम से लेकर चार को शाम पांच बजे तक शहर के सभी शराब ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं, मैरिज पैलेसों व होटलों में भी जाम नहीं छलक पाएंगे। 
विज्ञापन


चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए यह फैसला निर्वाचन आयोग की तरफ से लिया गया है। इस दौरान पूरे जिले को ड्राई घोषित किया जाएगा। 

जो व्यक्ति इस दौरान नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ  विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे जेल भी भेजा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी डीएस मांगट की अगुवाई में इस मामले को लेकर मीटिंग हुई। 
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक ठेके बंद रहेंगे

शराब
वहीं, निर्वाचन आयोग ने फ्लाइंग स्कवॉयड टीमों को भी इस दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने की हिदायत दी। जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं  के तहत यह फैसला लिया है। 

जिसमें जिले की सीमा में आने वाले शराब ठेकों को दो फरवरी शाम पांच बजे से मतदान वाले दिन चार फरवरी को शाम पांच बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया। 

इसी तरह वोटों की गिनती वाले दिन 11 मार्च को शराब ठेके बंद करने के आदेश जारी किए गए। इन दिनों में कोई भी ठेका व अहाता खुला नहीं रहेगा। इस दौरान होटलों, रेस्टोरेंटों, क्लबों व मैरिज पैलेसों में शराब नहीं परोसी जाएगी। इसके अलावा कोई व्यक्ति शराब को स्टोर नहीं कर पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें