फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिता-पुत्री के रिश्ते की जटिलताओं को किया उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में शुक्रवार को नाटक ‘डैडी’ का मंचन हुआ। यह नाटक फ्लोरियन जैलर की कृति द फादर से प्रेरित है और इसका लेखन सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ एवं शिवांगी निगम ने किया। इसे सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में लखनऊ के दर्पण ग्रुप ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नाटक पिता-पुत्री के रिश्ते की जटिलताओं को उजागर करता है। डैडी डिमेंशिया से पीड़ित हैं और धीरे-धीरे याददाश्त खोते जा रहे हैं। बेटी अपने सपनों और जीवन के लक्ष्य के बीच पिता की देखभाल की जिम्मेदारी निभाती है।
मंचन में कुछ दृश्य यथार्थपरक और कुछ डिमेंशिया रोगी के भ्रम को दिखाते हैं, ताकि दर्शक उसके दृष्टिकोण से अनुभव कर सकें। नाटक यह संदेश देता है कि हमारी स्मृतियां हमारी दुनिया और समझ को आकार देती हैं और कहीं न कहीं हम सभी कुछ हद तक डिमेंशिया से प्रभावित हैं। पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने डैडी की भूमिका में, बेटी की भूमिका में रतलिनी विजय, अजय शर्मा ने नर्स के अलावा पूजा, साक्षी मिश्रा, अतिषेक सिंह, विपिन ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें