फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, लौटेगी दिन की ठंड, गिरेगा रात का तापमान

Tue, 22 Dec 2020 01:53 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक पर धुंध के बीच वॉक करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान से जो राहत मिल रही थी, अब उसमें फिर से गिरावट आने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन की सर्दी दोबारा से लौटेगी, जबकि रात के तापमान में और गिरावट आएगी। मंगलवार से बर्फीली हवाओं के आगमन के साथ सुबह और शाम की धुंध वापस आएगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में आया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से आगे बढ़ जाएगा। साथ ही पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाएं जो थम गई थीं, वह फिर से आनी शुरू होंगी। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनेगी और कड़ाकेदार ठंड का आगमन होगा।


पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले वीरवार को दिन का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। लगातार तीसरे दिन रात का तापमान शिमला से कम ज्यादा दर्ज किया गया है। रविवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। अब धुंध भी बढ़ेगी। 26 और 27 को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो मौसम में बदलाव लाएगा। बारिश की भी संभावना है, लेकिन इस बात की पुष्टि अगले एक से दो दिन में हो जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ आने के दौरान तापमान बढ़ेगा, लेकिन बाद में फिर से ठंड बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि ठंड का दौर जारी रहेगा। बीच में एक दो दिन राहत मिलेगी। रात का तापमान न्यूनतम तीन डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें