फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब लोक भवन में नवकार महामंत्र का महाजाप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब लोक भवन में विश्व शांति, मानव कल्याण और सार्वभौमिक सद्भाव के उद्देश्य से नवकार महामंत्र का महाजाप हुआ। दो दिवसीय प्रवास पर आए श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, उनकी पत्नी अनीता कटारिया और परिवारजन भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सद्भाव और अनुशासन से भरे महाजाप में श्रद्धालुओं ने सामूहिक साधना में भाग लिया। राज्यपाल ने नवकार महामंत्र को संकीर्ण धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर पंच परमेष्ठियों अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु के गुणों की उपासना बताते हुए इसे आत्मशुद्धि, करुणा, संयम और विवेक की ओर प्रेरित करने वाला मार्ग बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें