फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर की पहली छाप अब होगी बेहतर, रेलवे स्टेशन लिंक रोड चमकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन जाने वाले हजारों यात्रियों को जल्द ही जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। मध्य मार्ग रूट नंबर-2 के लाइट पाॅइंट से रेलवे स्टेशन होते हुए गांव दड़वा के आगे तक लिंक रोड की री-कार्पेटिंग कराई जाएगी। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की कैपिटल प्रोजेक्ट डिवीजन नंबर-2 ने इसके लिए करीब 1 करोड़ 61 लाख 95 हजार रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। बरसात खत्म होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

यह सड़क रेलवे स्टेशन के अलावा पंचकूला, मौलीजागरां, रायपुर कलां और हल्लोमाजरा से आने-जाने वाले वाहनों के लिए प्रमुख मार्ग है। भारी ट्रैफिक के कारण सड़क कई जगह से टूट चुकी है और बारिश के दौरान इसकी स्थिति और खराब हो जाती है। इससे रोजाना वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार टेंडर की टेक्निकल बिड 31 जुलाई को प्राप्त होगी और उसी दिन खोली जाएगी। दस्तावेजों की जांच ई-वैल्यूएशन कमेटी करेगी। इसके बाद योग्य कंपनियों की वित्तीय बोली खोली जाएगी और सबसे कम दर देने वाली कंपनी को कार्य आवंटित किया जाएगा। चयनित एजेंसी को 60 दिनों में सड़क की री-कार्पेटिंग पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन ने इस सड़क को प्राथमिकता इसलिए दी है क्योंकि रेलवे स्टेशन से शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए यह प्रमुख मार्ग है। प्रशासन नहीं चाहता कि शहर में आने वाले लोगों पर पहली नजर में जर्जर सड़क की छवि पड़े। इसी कारण बारिश खत्म होने से पहले ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम चुनाव से पहले वार्ड-7, 8 और 9 के भाजपा पार्षदों ने भी सड़क की री-कार्पेटिंग और स्ट्रीट लाइट मरम्मत का मुद्दा प्रशासन के चीफ इंजीनियर के समक्ष उठाया था।

रेलवे लाइट पॉइंट से रेलवे स्टेशन और गांव दड़वा तक सड़क की हालत काफी खराब है। इसकी 1.61 करोड़ रुपये की री-कार्पेटिंग का टेंडर जारी कर दिया गया है और बरसात के तुरंत बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें