फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को बनाया जाएगा निर्यात हब : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के उद्योग विभाग ने सप्ताह भर चलने वाले आयोजन की कड़ी में सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय वाणिज्य सप्ताह मना रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को निर्यात हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वाणिज्य उत्सव का आयोजन विदेश व्यापार महानिदेशालय, स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। धर्मपाल ने उद्योगपतियों और निर्यातकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन में बहुत से सुधार किए जाएंगे, ताकि विश्व बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए निर्यातकों को नए अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर वित्त सचिव डॉ. विजय नामदेव राव जड़े, उद्योग निदेशक जगजीत सिंह, विदेश व्यापार महानिदेशालय लुधियाना के उप निदेशक डॉ. मंजीत भटोया के साथ-साथ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर कई बड़े एक्सपोर्टर्स एवं स्टार्टअप्स ने अपने-अपने उत्पादों के स्टाल्स भी लगाए थे, जिनका प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें