फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर में 18 दिसंबर को संपन्न निगम चुनाव में पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए ईवीएम से छेड़छाड़ करने के आरोपों वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग, चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम, डीसी व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मामले में याचिका दाखिल करते हुए पूर्व मेयर एचसी कल्याण ने दिसंबर माह में आयोजित निगम चुनाव को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की अपील की है। 

याची ने कहा है कि चुनाव की जो प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन ने निर्धारित की है, उसका पालन नहीं किया गया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही लगातार एक पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य किया गया। 

इसके लिए ईवीएम से भी छेड़छाड़ की गई है। इस छेड़छाड़ के बारे में किसी को पता न चले, इसलिए कई आवश्यक प्रक्रियाओं को भी बायपास कर दिया गया। 

याची ने बताया कि चुनाव से ठीक पहले याची को नोटिस मिला, जिसके तहत उन्हें ईवीएम को जांचना था। वे निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो केवल एक ही ईवीएम पर दो डेमो दिए गए। 
विज्ञापन


इस दौरान न तो याची के हस्ताक्षर लिए गए और न ही ईवीएम का नंबर उन्हें दिया गया। इसके साथ ही प्रावधानों के अनुसार सभी ईवीएम का रैंडम डैमो जरूरी है, पर ऐसा नहीं किया गया। 
विज्ञापन

डीसी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा तो कैसे कर सकता है चुनाव याचिका की सुनवाई

कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
चुनाव के दिन भी बड़े स्तर पर धांधली हुई और याची को बूथ के अंदर जाने नहीं दिया गया। जब याची ने अंदर जाने का प्रयास किया तो बताया गया कि एजेंट पहले से ही मौजूद हैं।

वहीं कुछ न्यूज चैनलों का हवाला देते हुए बताया गया कि चुनाव की गिनती वाले दिन सुबह ही जब गिनती शुरू हुई तभी चैनलों ने उम्मीदवारों की जीत की खबर चला दी थी। 

चुनाव के दौरान हुए इस सभी फर्जीवाड़े के खिलाफ याची को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी, क्योंकि इलेक्शन ट्रिब्यूनल पर चंडीगढ़ में कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। हरियाणा में इलेक्शन ट्रिब्यूनल में सिविल जज सीनियर डिविजन को नियुक्ति दी जाती है। 

जबकि चंडीगढ़ में ठीक इससे उलट काम किया गया। ट्रिब्यूनल जिसे चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ याचिका सुननी है, उसकी जिम्मेदारी डीसी को थमा दी गई। 

डीसी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा तो कैसे कर सकता है चुनाव याचिका की सुनवाई
याची ने कहा कि डीसी खुद चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा होता है, तो वह चुनाव याचिका की सुनवाई कैसे कर सकता है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए याची पक्ष की दलीलों पर यूटी प्रशासन, चुनाव आयोग, डीसी, एमसी चंडीगढ़ व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने प्रशासन, चुनाव आयोग और डीसी को आदेश दिए कि वे सभी ईवीएम को सील कर कस्टडी में ले। हालांकि हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार इन्हें सील करने को हाईकोर्ट का इंप्रेशन न समझा जाए। अब डीसी के याचिका को सुनने पर भी प्रतिवादियों को हाईकोर्ट के नोटिस पर जवाब देना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें