फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में यहां छिपी है चुनावी जीत की चाबी

Fri, 04 Apr 2014 12:04 PM IST
मयंक मिश्र/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का रहस्य 13 कालोनियों और 22 गांवों में छिपा है।
विज्ञापन


हर राजनीतिक दल का कालोनियों और गांवों में अपना अपना वोट बैंक है, लेकिन पिछले लोक सभा चुनावों की तुलना में इस बार राजनीतिक दलों का वोट बैंक बदल सकता है। इसकी वजह है कि कालोनियों में इस बार पुनर्वास योजना बड़ा मुद्दा बना हुआ है, जिन्हें इस योजना के तहत फ्लैट मिल गए वह तो मौजूदा सरकार से खुश हैं और जिन्हें फ्लैट नहीं मिले उनमें नाराजगी है।

ऐसे में कांग्रेस को यहां अपना वोट बैंक बचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को कई जगह चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

भाजपा का फोकस

वहीं, भाजपा का फोकस उन मतदाताओं पर है जिन्हें पुनर्वास योजना के तहत फ्लैट नहीं मिले हैं। ध्यान रहे कि शहर के 55 फीसदी मतदाता गांव और कालोनियों में ही रहते हैं और चंडीगढ़ के सेक्टरों की तुलना में मतदान भी कालोनियों और गांवों में ज्यादा होता है।

इस साल शहर के 6.19 लाख मतदाताओं में से लगभग 3.20 लाख मतदाता गांव और कालोनियों में है। यही वजह है कि सभी उम्मीदवारों ने प्रचार का फोकस सेक्टरों की तुलना में गांवों और कालोनियों में ज्यादा रखा है। कांग्रेस, बसपा और भाजपा का कालोनियों में बड़ा वोट बैंक है और आम आदमी पार्टी भी प्रयास में है।

कालोनियों में करीब दो लाख वोट

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जनसभा धनास में हुई तो वीरवार को कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की जनसभा का आयोजन सेक्टर-25 की कालोनी में किया।

जानकारी के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनावों में कालोनियों में करीब दो लाख वोट थे और यहां 72 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस को कालोनियों से 36 फीसदी वोट मिले थे जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को 33 फीसदी वोट मिले थे। भाजपा को 19 फीसदी लोगों को वोट मिले थे।
विज्ञापन

कहां कितने मतदाता

बुड़ैल...............15, 894
मलोया...............6149
धनास...............28, 721
राम दरबार...............21, 724
कजहेड़ी...............14, 034
डड्डूमाजरा...............11, 942
मौली जागरां...............11, 787
बापू धाम कालोनी...............11, 942
कालोनी नंबर 5...............15, 652
हल्लोमाजरा...............9319
पलसोरा...............6298
रायपुर खुर्द...............4036
कैंबवाला...............2251
खुड्डा लाहौरा...............5183
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें