सेक्टर 22-सी मार्केट के सामने भी बने गड्ढे
शहर की सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली सड़कों में से सेक्टर 22-सी की मार्केट के सामने वाली सड़क भी जगह-जगह से टूटने के कारण बहुत ज्यादा खराब हालत में है। यहां पर एक जगह 40 मीटर की दूरी में छोटे-बड़े कुल मिलाकर 30 से ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं। स्कूटी और बाइक सवार लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां सेक्टर-22 मार्केट के कारोबारियों का कहना है कि पहले भी पेचवर्क किया गया था। अब उसी जगह पर सड़क फिर से खराब होने लगी है।
चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सड़क हुई जर्जर
चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर बनी सड़क से आवाजाही करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह सड़क काफी ज्यादा खराब है। यहां सड़क पर ही गिट्टी फैली हुई है। ऐसे में दो पहिया वाहन सवार कभी भी गिर सकते हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक मुकेश ने बताया कि यहां पर स्कूटी सवार कई लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
पहले सड़क अच्छी थी, अब बने गड़्ढे
शहर की सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। पहले कभी मध्य मार्ग और हिमालय रोड बहुत अच्छी होती थी और वाहन सरपट दाैड़ते थे। लेकिन अब इसमें भी जगह-जगह गड्ढे बनने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी जल्द मरम्मत होनी चाहिए। -
अंकुश चड्ढा, स्थानीय निवासी
धीरे चलाने पड़ते हैं वाहन
सेक्टर-22सी की मार्केट के सामने मोहाली की ओर जाने वाली सड़क काफी ज्यादा खराब हालत में है। यहां से मोहाली की ओर चलते ही वाहन चालकों की अपने वाहन बहुत धीरे चलाने पड़ते हैं, क्योंकि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन का नुकसान हो सकता है। -
गोपाल वाधवा, स्थानीय निवासी
तकरीबन सभी सड़केें खराब
चंडीगढ़ में तकरीबन सभी सेक्टरों की अंदर की और बाहरी सड़कों का बारिश के कारण बहुत ही बुरा हाल हो चका है। पहले हिमालय मार्ग से आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अब यह सड़क भी खराब हो गई है और लोगों को परेशान होता पड़ता है। -कृति, स्थानीय निवासी