रामदरबार में घर लौट रहे बिजनेसमैन पर पांच बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर 35 हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। बिजनेसमैन पर हमला बुधवार रात रामदरबार स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास हुआ।
घायल व्यक्ति का इलाज जीएमसीएच 32 में चल रहा है। पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामदरबार निवासी धर्मेंद्र ने सेक्टर 31 थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह बुधवार रात करीब 8 बजे काम खत्म कर घर लौट रहा था।
पांच बदमाशों ने रामदरबार में वारदात को दिया अंजाम
पुलिस
- फोटो : file photo
जैसे ही वह विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंचा तो हथियारों से लैस आरोपियों ने उसे घेर लिया। बदमाश उससे रुपये छीनने लगे, जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसकी लोहे के रॉड और डंडों से पिटाई कर दी।
घायल करने के बाद वे जेब से 35 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने जब धमेंद्र को घायल हालत में जमीन पर पड़े देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौकेपर पहुंची पीसीआर धर्मेंद्र को जीएमसीएच 32 लेकर गई।
पीड़ित के बयानों के आधार पर उस पर हमला करने वाले उसी एरिया में रहने वाले दीपा, बकरा, सूंडी, शेरा और सिब्बी हैं। पीड़ित के बयानों के आधार पर सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में पुलिस ने पांचों के खिलाफ लूट और मारपीट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।