फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नोटिस से तंग व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सूट पहनकर हाथों में कटोरा थामे मांगी भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रशासन के नोटिस से तंग इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। व्यापारियों ने सूट पहनकर हाथों में कटोरा लेकर व्यापार को चलाने की भीख मांगी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग पार्षदों के साथ प्रदर्शन में समर्थन करने पहुंचे। वहीं भाजपा के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सुशील जैन ने भी व्यापारी एकता मंच को समर्थन दिया। इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारी प्रशासन की ओर से भेजे जा रहे नोटिस के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शाम चार बजे ही इंडस्ट्रियल एरिया की ज्यादातर दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए इंडस्ट्रियल एरिया से ट्रिब्यून चौक तक हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया की बर्तन एसोसिएशन व फर्नीचर एसोसिएशन ने पूरा समर्थन दिया। व्यापारियों का कहना है कि वह कई वर्षों से इंडस्ट्रियल एरिया में काम कर रहे हैं। उन्हें एक बच्चे की तरह अपने व्यापार को बड़ा किया। यह व्यापार ही उनके परिवार का सहारा है। अब प्रशासन उन्हें तरह तरह के नोटिस भेजकर तंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिसयूज के नोटिस भेजकर प्रशासन चाहता है कि व्यापारी तंग आकर खुद ही पलायन कर लें। व्यापारियों ने कहा कि वे प्रशासन की इस मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। वे किसी भी सूरत में पलायन नहीं करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के अफसरों की सोच समझ से परे है। बड़े प्लाटों के लिए प्रशासन का पैमाना अलग है और छोटे प्लाटों के लिए अलग है। व्यापारियों ने कहा कि अगर उनके साथ अत्याचार ऐसे ही चलता रहा तो उन्हें मजबूरी में प्रदर्शन और तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें